अब 30 वर्ष के युवा भी डाइबिटीज़ से अछूते नहीं

स्वास्थ्य शिविर में हृदय, मधुमेह और स्त्री रोग की निःशुल्क जांच

 आधुनिकता के इस दौर में मधुमेह की बीमारी अब युवाओं को अपने चपेट में ले रही है। आमतौर पर पहले यह बीमारी 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में देखने को मिलती थी। लेकिन अब इससे 30 वर्ष के युवा भी अछूते नहीं है। उक्त जानकारी डॉक्टर विशेष अग्रवाल ने खजराना में स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। डॉक्टर रिज़वान पटेल न बताया आधुनिक दिनचर्या के असर की वजह से बच्चों से लेकर युवा और  वृद्ध अब मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित हो रहे हैं। महिलाएं भी विभिन्न बीमारियों से परेशान हैं। इन  बीमारियाें के उपचार में आसानी के लिए खजराना में निशुल्क हृदय, मधुमेह और स्त्री रोग जांच शिविर लगाया गया।  पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डॉयरेक्टर डॉक्टर रिज़वान पटेल ने बताया इस विशाल शिविर में प्रसिद्ध डॉक्टर विशेष अग्रवाल (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन), स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीषा सिंघल व अन्य सहयोगी डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में शुगर (आरबीसी) और ईसीजी की जांच निःशुल्क की गयी। शिविर के शामिल रोगियों की अन्य जांचों में 20℅ की रियायत भी दी। सैकड़ों मरीज़ों ने शिविर का लाभ उठाया।

તમારો પ્રતિભાવ આપો

Your email address will not be published. Required fields are marked *