केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिलजी ने आज यमुना नदी के तट पर कालिंदी कुंज में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

इस अवसर पर ‘टीम- जल शक्ति’ ने एकजुट होकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना जी, सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री अशोक के. मीणा जी, सचिव, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग श्रीमती अर्चना वर्मा जी सहित मंत्रालय एवं इसके विभिन्न संगठनों के अधिकारी-कर्मचारी, गंगा टास्क फोर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।


स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हर दिन निभाई जाने वाली हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अपनी नदियों, जल स्रोतों और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखना हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदीजी के नेतृत्व में स्वच्छता आज जनभागीदारी का सशक्त आंदोलन बन चुकी है। आइए, स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत और सामूहिक संकल्प बनाकर ‘स्वच्छ भारत–विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर मिलकर आगे बढ़ें।