मुनिश्री का भुज की ओर मंगल प्रस्थान

युगप्रधान शान्तिदुत आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य डॉ मुनि श्री पुलकित कुमारजी ठाणा 2 ने आज मांडवी से लगभग 2 सप्ताह का प्रवास सम्पन्न करके 11 km. का विहार करके 72 जिनालय मन्दिर परिसर में पधारे।उपाश्रय में विराजित मुनिश्री राजरतन सागरजी (राजा महाराज) एवं मुनि भाग्योदय सागरजी आदि ठाणा 10 के साथ मुनिश्री पुलकित कुमारजी एवं आदित्य कुमारजी की आध्यात्मिक चर्चा वार्ता हुई। तेरापंथ द्वारा प्रकाशित सुयगडो,आयारो आगम साहित्य एवं आचार्य श्री महाप्रज्ञजी द्वारा रचित प्रेक्षाध्यान योग साहित्य मुनिवरों को भेट किया गया तों आश्चर्य अभिभुत होकर उन्होंने पठन हेतु स्वीकार किया। मुनि आदित्य कुमारजी ने सन्तों को ध्यान के कुछ प्रयोग भी करवाएं। मार्गवर्ती शेठ श्री मेघजी सोजपाल जैन आश्रम में मुनिश्री ने पगलिया किया। रस्ते की सेवा में मांडवी से तेरापथी सभा के मंत्री राजेश दोशी, वाडीलालभाई दोशी, झुमकभाई संघवी, जितुभाई दोशी आदि ने कुछ दुर सेवा का लाभ लिया। आज शाम को मुनिश्री यहां से विहार करके पद्मावती माता मंदिर में पधारेंगे। कल प्रातः पुनडी गांव S P फार्म हाउस मे पधारेंगे।

તમારો પ્રતિભાવ આપો

Your email address will not be published. Required fields are marked *