केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिलजी ने आज नवसारी जिले के चिखली स्थित माजीगाम ग्राम पंचायत में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत आयोजित विशेष ग्राम सभा में सहभागी होकर ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया और सफाई कर्मियों का अभिनंदन किया।

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिलजी ने आज नवसारी जिले के चिखली स्थित माजीगाम ग्राम पंचायत में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत आयोजित विशेष ग्राम सभा में सहभागी होकर ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया और सफाई कर्मियों का अभिनंदन किया।

पूज्य महात्मा गांधी जी ने स्वतंत्रता और स्वच्छता—दोनों की बात की थी। हमें स्वतंत्रता तो मिली, लेकिन स्वतंत्रता के बाद स्वच्छता को जन-जन का संकल्प बनाने का सबसे बड़ा प्रयास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। उनके कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने आज एक व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप ले लिया है।

आज देशभर में आयोजित विशेष ग्राम सभाएं इसी जनभागीदारी को और मजबूत करते हुए हमारी पंचायतों को अपने गांव के विकास की योजना बनाने, स्थानीय आवश्यकताओं पर संवाद करने तथा स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का सशक्त मंच प्रदान कर रही हैं। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया ‘स्वच्छ सुजल गांव आकलन’ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

स्वच्छता को हमें केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन, व्यवहार और सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना है। हमें संकल्प लेना है कि न हम गंदगी फैलाएंगे और न ही दूसरों को फैलाने देंगे।

इस अवसर पर गुजरात सरकार के मंत्री श्री नरेशभाई पटेल, सूरत शहर अध्यक्ष श्री परेशभाई पटेल, नवसारी जिला अध्यक्ष श्री भूराभाई शाह, धारासभ्य श्री राकेशभाई देसाई, श्रीमती ऐश्वर्या सिंह, मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, नवसारी जिला कलेक्टर, जिला विकास अधिकारी तथा राज्य एवं जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

તમારો પ્રતિભાવ આપો

Your email address will not be published. Required fields are marked *